बयाना: बयाना में निजी स्कूलों का आरटीई भुगतान अटका, तालाबंदी की चेतावनी दी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बयाना क्षेत्र के निजी स्कूल संचालक आरटीई के तहत मिलने वाली पुर्नभरण राशि के लंबे समय से लंबित होने से नाराज हैं। स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े निजी स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दीपक मित्तल को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।