हनुमानगढ़: शहरी सेवा शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शहरी निकायों में आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत सोमवार को नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा टाउन के सूर्य नगर स्थित सामुदायिक भवन में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं गई।