करेड़ा: चित्ताम्बा में एक ही जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, जान से मारने की धमकी; पीड़ित ने डीएम-एसपी से न्याय की गुहार लगाई
करेड़ा थाना क्षेत्र के चित्ताम्बा गांव में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और भू-माफियाओं की धमकियों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 26 साल पहले खरीदे गए भूखंडों की दोबारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यापारी परिवार ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।