विदिशा नगर: प्रदेश मे नर्सिग घोटाले के लिए पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने कलेक्ट्रेट मे सौपा ज्ञापन
पिछले दिन पूरे मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के नाम पर हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और दो अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्त की कार्यवाही की मांग की