विदिशा नगर: सोमवार को मंडी खुलने के कुछ देर बाद ही हुई बंद किसानो ने हाईवे पर किया चक्काजाम, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचा
सोमवार को जैसे ही कृषि उपज मंडी खुली वैसे ही किसानों की तुलाई का कार्य और नीलामी का कार्य प्रारंभ हुआ। किसान दिनो अपनी अगली फसल की तैयारी में लगे हैं। ऐसे में रखी हुई फसल को बेचने के लिए दूरदराज से किसान मंडी पहुंचे थे। कुछ देर बाद ही मंडी बंद हो गई और नीलामी कार्य भी ठप हो गया। जिससे नाराज होकर किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।