होशंगाबाद नगर: चौतलाये में शौर्य यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित
चौतलाये में आगामी 28 अप्रैल को जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित होने वाली महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी का शौर्य बलिदान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।