जगाधरी: बिलासपुर के शिव चौक पर नशे में लेटे व्यक्ति के सिर पर छोटा हाथी वाहन चढ़ने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
शिव चौक पर नशे की हालत में लेटे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई यह घटना वहां लगे पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश भी की मगर वह नहीं उठा अचानक से वहां से गुजरा एक छोटा हाथी उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।