जगाधरी: कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को मिलेगा स्वामीनाथन आयोग का लाभ: जिला परिषद पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा
श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह पहले कलम से किसानों को स्वामीनाथन रिपोर्ट का लाभ देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मौजूदा सरकार किसानों के साथ धक्का कर रही है। अगर वह अपनी बात रख रहै है तो उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं जो की पूरी तरह से गलत है।