जगाधरी: भाजपा की प्रदेश महामंत्री रिचा पाहवा का यमुनानगर पहुंचने पर नगर निगम मेयर व जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत
हाल ही में प्रदेश महामंत्री बनी रिचा पाहवा का यमुनानगर पहुंच कर महिला मोर्चा की महिलाओं की बैठक लेने का काम किया। यमुनानगर पहुंचने पर उनका नगर निगम मेयर मदन चौहान के साथ जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने स्वागत किया। जिसमें उन्होंने पार्टी की आगामी नीतियों की उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी।