जगाधरी: विकास नगर में सूने पड़े मकान से चोरों ने ₹22,000 नगदी के साथ अन्य सामान किए चोरी, मामला दर्ज
मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी कार्य से पानीपत गया हुआ था। वापिस लौटा तो उसके घर का ताला टूटा पड़ा था सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे ₹20,000 और टोकरी में रखे ₹2000 के साथ अन्य सामान भी चोर चुरा कर ले गए है। इसके बाद इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।