मयूर विहार: मंडावली थाना पुलिस ने रात में सुनसान इलाकों में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
पूर्वी जिला पुलिस की मंडावली थाना पुलिस नें दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो रात के समय सुनसान इलाकों में अकेले राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रेडमी मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। डीसीपी अभिषेक धानिया के अनुसार, गुप्त सूचना पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.