बांका: चौतरा गांव में युवक ने दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | Nov 28, 2024 चौतरा गांव में युवक राहुल यादव ने अपनी पहली पत्नी और एक पुत्री के रहते मंझोनी गांव के युवती चंपा कुमारी से दूसरी शादी कर उसे घर ले आया। जब पहली पत्नी सावित्री देवी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर अपने पति ससुर व देवर के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।