झारडा: लोटिया में श्रीमद्भागवत कथा का महायज्ञ में पूर्णाहुति एवं बाल विदुषी पायल वैष्णव के भव्य सम्मान के साथ समापन
Jharda, Ujjain | Jun 14, 2026 झारड़ा तहसील के ग्राम लोटिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर आयोजित महायज्ञ में ग्रामवासियों सहित आसपास के कई गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूर्णाहुति में आहुतियां अर्पित कीं और धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा समापन अवसर पर बाल वि