खिलचीपुर: ढाबे से निकले तीन दोस्त, 20 किमी बाद ब्रेजा कार हाईवे से 10 फीट नीचे गिरी, एक गंभीर घायल
खिलचीपुर में गुरुवार रात हाईवे-52 पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग अंदर फंस गए। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और करीब 8-10 लोगों की मदद से कार को सीधा कर तीनों को बाहर निकाला।