नौगांव: हरपालपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हरपालपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे यह कार्रवाई की गई। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में दो से तीन मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल था।