बगहा: बगहा में भव्य तरीके से निकाली गई कलश यात्रा, महायज्ञ की हुई शुरुआत
बगहा नगर के नरैनापुर मोहल्ले के पास गंडक नदी के तट पर अवस्थित गुफा मंदिर में हनुमान जी की महाआरती के साथ श्रीराम 9 कुंडीय महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई। महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई, जिसमें यज्ञ कलश के साथ बड़ी संख्या में कन्याओं व श्रद्धालुओं समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं व आयोजन समिति सदस्यों ने सहभागिता निभाई।