बगहा: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के इलाज को लेकर अलग-अलग बनाए गए वार्ड
हिट वेव एवं गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों एईएस व जेई आदि से निपटने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में अलग से पांच बेड का एक सुसज्जित वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल को छोड़कर एसडीएच एवं पीएचसी स्तर पर जिले में यह सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई गई है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. केबीएन सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।