गंगरार: गंगरार में बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने ACBEEO शंभू लाल लखारा को दी भावभीनी विदाई
गंगरार। शहीद मेजर बास्केटबॉल स्टेडियम में चल रहे समर कैंप में खिलाड़ियों ने सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल लखारा को विदाई दी। बास्केटबॉल संरक्षक बाबूलाल बालोटिया ने बताया कि कोच मुकेश खटीक के नेतृत्व में कैंप में खिलाड़ियों और भामाशाहों ने लखारा को उपहार दिया।