सरदारशहर: सरदारशहर उपखंड के किसानों को बजट से हैं काफी उम्मीदें, मेलुसर बिकान के किसान बोले- किसानों के हित में बजट की उम्मीद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को आम बजट पेश करेंगी। बजट से समाज के सभी वर्गों को कुछ न कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। किसान भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बजट में वित्त मंत्री उनके लिए भी अच्छी घोषणाओं का पिटारा खोलेंगी। सरदारशहर के मेलुसर बिकान निवासी किसान नेता गजानंद पारीक ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं