बारा: जारी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
Bara, Allahabad | Oct 14, 2024 मामला प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार का है जहां पर कल रविवार की देर रात को जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है,जिसमें पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं,घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कौंधियारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सभी को थाने लाया गया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।