भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और श्यामसुन्दर विश्नोई के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो बाइक बरामद की।