मेहनगर: भागीपुर के पास से रौनापार थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक उमाशंकर व मय हमराह फोर्स ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त उजैल अहमद पुत्र नसरुद्दीन गांव सोनबुजुर्ग थाना रौनापार निवासी को भागीपुर के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।