मेहनगर: खरिहानी बाजार से तरवां थाना की पुलिस टीम ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी मुलायम खान उर्फ अरमान पुत्र पप्पू खान उर्फ अली कौशर खान को खरिहानी बाजार से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।