मेहनगर: अजमतगढ़ विकासखंड सभागार में कृषि मेला व गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी
आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ विकासखंड सभागार में कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया । शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई । वही प्रगतिशील किसानों को प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया । प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि आज देश के प्रगतिशील किसानों को व्यवसायिक खेती करने की जरूरत है ।