मेहनगर: खालिसपुर निवासी महिला को पट्टीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ जनपद के खालिसपुर गांव निवासी एक महिला को पट्टीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया । जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जानकारी के अनुसार खालिसपुर गांव निवासी घायल महिला गीता तिवारी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र तिवारी है । घायल महिला के पुत्र ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई का मांग किया है ।