मुरैना: मुरैना कलेक्टर ने कन्हार पंचायत के सरपंच पर धारा 40 लगाई, सचिव का वेतन रोकने का दिया निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
कलेक्टर द्वारा शनिवार को पहाड़ के ग्राम कन्हार और काला खेत में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल, शिक्षा ,स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर अनियमिताएं पाई गई, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई है।