गर्मी के चलते घरों में निकल रहे सांपों को सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने बीते दो दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों से करीब आधा दर्जन सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। शनिवार सुबह 11 बजे सभी सांपों को फॉरेस्ट गार्ड उमेश प्रजापति की मौजूदगी में नौरादेही जंगल में छोड़ दिया गया। बबलू पवार लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ सर्प संरक्षण का कार्य भी लगातार कर रहे हैं।