चौरीचौरा: पति समेत 5 के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
चौरीचौरा पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत पांच को लोगों के खिलाफ दहेज मे बाइक की मांग को लेकर मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। बिहार प्रान्त के छपरा जिले के थाना छपरा टाउनएरिया के छोटा टेलिया बिहारी गांव निवासी रेशमा पुत्री मुस्लिम ने चौरीचौरा पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2मई 2023 को नगर पंचायत चौरीचौरा निवासी ईशाद पुत्र मुर्तजा के साथ हुआ था।।