रफीगंज: जगरूप बिगहा से इश्तेहार चस्पा करते समय वारंटी गिरफ्तार, कासमा पुलिस की सख्त कार्रवाई
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार वारंट के आलोक में सलैया कांड संख्या 10/14 के अभियुक्त कपिल भुईयां ग्राम– दुगुल टोला, जगरूप बिगहा से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि पुलिस टीम शनिवार को अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा करने पहुंची थी।