चूरू: AGTF का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चूरू में गोदारा गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, SP ने किया खुलासा
Churu, Churu | Sep 30, 2026 गैंगस्टर और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत AGTF और सरदारशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग से जुड़े शार्प शूटर हैं। आरोपियों के कब्जे से तुर्की निर्मित 2 जिगाना विदेशी पिस्टल, 4 लोडेड मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए