अटरू: झाड़ोता में शिव महापुराण कथा के पाँचवे दिन शिवविवाह प्रसंग का हुआ वाचन
Atru, Baran | Jun 13, 2026 झाड़ोता गांव मे स्थित गढ़ परिसर मे चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन शनिवार को कथा वाचक आचार्य महेश शास्त्री ने शिव विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए है, परन्तु शिव ने विवाह भी कर संसार को गृहस्थ आश्रम में रहकर भी वैराग्य व योग की अनुभूति कराई