घाघरा: घाघरा थाना के समीप पुलिस ने चलाया वाहन जांच
Ghaghra, Gumla | Jul 9, 2026 गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी दो पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात एवं ट्रिपल राइडिंग की जांच की गई।