धौलपुर: बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिस्कॉम ने जारी किए नंबर
जिले में बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम और क्षेत्रवार अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ता बिजली कटौती, फॉल्ट या बारिश के दौरान करंट जैसी समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि राज्य