महोबा: मुकेरीपुरा का शातिर शाहरुख ऑनलाइन मटका सट्टा चलाने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 ऑनलाइन मटका सट्टा संचालित करने वाले शातिर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर राठ चुंगी के पास रामकुंड गौशाला के समीप छापेमारी की गई। आरोपी के पास से 8 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें सट्टा वेबसाइट खुली मिली। पूछताछ में सामने आया कि वह व्हाट्सएप के जरिए लोगों से दांव लगवाता था।