मुलाना: गांव घेलड़ी में पंचायती रास्ते पर कब्जा करने से रोकने पर परिवार ने किया सरपंच प्रतिनिधि पर हमला, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 29, 2024 बीते कल थाना मुलाना क्षेत्र के गांव घेलड़ी में एक परिवार ने पंचायती रास्ते पर कब्जा कर लिया। इस बारे पंचायत सचिव को सूचित कर दिया। उसके बाद भी ऐसा करने से रोकने पर एक परिवार ने सरपंच प्रतिनिधि पर हमला बोला दिया। यही नहीं उसे जाति सूचक शब्द भी बोले गए। इस मामले में आज सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।