मुंगेर सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाढ़ अनुमंडल के अगवानपुर गाँव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि का अधिकतम फंड युवाओं पर खर्च होगा। हर पंचायत में लाइब्रेरी और फिटनेस क्लब खोले जाएंगे। युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।