बेगूसराय: फुलवरिया थाने में एसपी ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद
फुलवरिया थाना में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि एक-एक फरियादियो की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.