बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ 1 महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना की पुलिस ने 15 किलोग्राम गांजा के साथ 01 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर स्वाति देवी को गिरफ्तार किया गया है.