श्रीडूंगरगढ़: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर पंचायत समिति में किया हवन, सरकार पर अनदेखी का आरोप
श्रीडूंगरगढ में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के बैनर तले विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ हवन का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने कैडर रिव्यू, स्वतंत्र जॉब चार्ट ग्राम विकास अधिकारियों के समान लागू करने, पंचायत स्तर पर कार्मिक व्यवस्था उत्तराखंड की तर्ज पर लागू