जमुई: पकरी गांव में सांप ने महिला को डंसा, परिजनों ने जिंदा सांप को पकड़कर डब्बे में बंद कर सदर अस्पताल लाया
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव में उमेश साह की पत्नी किरण देवी को सांप ने डंस लिया। काफी देर के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजन सांप को जिंदा पकड़कर एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर लिया और सांप को जिंदा लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए।