वकीलगंज में हादसा, गौरी बाजार में मिला हाथ!
देवरिया। वकीलगंज चौराहे पर सड़क हादसे में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में युवक का एक हाथ गायब है। इसी बीच गौरी बाजार चौराहे पर सड़क किनारे एक कटा हुआ हाथ मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
आशंका जताई जा रही है कि वकीलगंज चौराहे पर हादसे में घायल युवक का ही हाथ गौरी बाजार चौराहे पर मिला हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना गौरी बाजार थाना पुलिस को देने का प्रयास किया गया, लेकिन थाना अध्यक्ष का फोन नहीं उठने की बात सामने आई है। वहीं, घायल युवक की तस्वीरें राहगीरों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।
घायल युवक को काफी देर तक मौके पर मदद नहीं मिलने की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गौरी बाजार चौराहे पर मिला हाथ उसी घायल युवक का है या नहीं।
Deoria, Deoria | Aug 10, 2026