नौहट्टा: तेज बारिश और आंधी से नौहट्टा प्रखंड में बिजली गुल, लोगों को गर्मी से मिली राहत
तेज बारिश और आंधी से नौहट्टा प्रखंड में बिजली गुल, लोगों को गर्मी से मिली राहत। शुक्रवार को नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ जोरदार आंधी चलने लगी। आंधी-बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। करीब शाम 7 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।