गुमला: रामनवमी पर नागपुरी संस्कृति की झलक: सिलाफारी लांजी बाजार डांड में रातभर चला भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
Gumla, Gumla | Mar 30, 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को सिलाफारी लांजी बाजार डांड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की रात 8 बजे हुई और देर रात तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। इस मौके पर एक से बढ़कर एक स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।