चित्तौड़गढ़। फुलटाइम नियुक्ति और वेतनवृद्धि की मांग को लेकर आयुर्वेद योग प्रशिक्षक 11 से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे। अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने जिला कलेक्टर और आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा।