देवबंद: बड़ागांव थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अदालत से जारी हुए थे वारंट
थाना बड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र मोतीराम निवासी गांव मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को चेकिंग और गश्त के दौरान उसके गांव से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार दिनेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसकी सुनवाई देवबंद स्थित न्यायालय में चल रही है।