जांजगीर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, जांजगीर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार, नकदी व जेवर बरामद
जांजगीर-चांपा पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार, मोबाइल, नगदी और जेवर समेत करीब 2.30 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने नैला, मुंगेली और अन्य क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।