गोंडा: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में गोंडा में निकाला गया कैंडल मार्च
Gonda, Gonda | Aug 13, 2024 कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और फिर हत्या के विरोध में गोंडा मेडिकल कालेज से एक कैंडल मार्च निकाला गया जो गुरुनानक चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इस कैडल मार्च का समर्थन करते हुए IMA के सेक्रेट्री डॉ. डीके राव ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि घटना की CBI जांच कर आरोपियों को अधिकतम सजा फांसी दी जाए।