उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय बहुजन समाज पार्टी का अंदरूनी विवाद खासी चर्चा में है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर संगठन को नया रूप देने की तैयारियों को तेज किया है। इस बीच उनके निर्णयों की खूब चर्चा हो रही है। मायावती के फैसलों के बीच सबसे अधिक चर्चा में पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ हैं। अशोक सिद्धार्थ की नीतियों को कारण बताते हुए 2025 में भी मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया था। और तो और बसपा प्रमुख ने उन्हें पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बाद में आकाश आनंद की माफी के बाद मामला सुलझा। एक बार फिर आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। कारण एक बार फिर उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को बताया जा रहा है। डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा है कि मैं बहन जी मायावती का समर्पित सिपाही रहा हूं। मेरे लिए राजनीति से संन्यास बहुत छोटी चीज है। अगर बहन जी आदे�
Korba, Korba | Sep 9, 2026