बांगरमऊ: उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेहटा मुजावर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में कारतूस भी बरामद
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान संचान कोट के पास खाली पड़े होटल के पास से सोने लाल नाम के व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी सोने लाल, गौरिया कला गांव का निवासी बत