भगवानपुर: भगवानपुर PHC की एंबुलेंस बिना स्टेपनी के संचालित, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मरीजों की सुविधा और आपातकालीन सेवा के लिए संचालित बेसिक एवं एडवांस एंबुलेंस बिना स्टेपनी के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। ऐसे में किसी भी समय टायर पंचर होने या खराबी आने पर मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।